थकान, कमजोरी को दूर करने के लिए खाए ये…

कच्चे पालक के लगभग 3.5 औंस (100 ग्राम) में 2.7 मिलीग्राम आयरन होता है जो रोजाना की जरूरत का 15% है। हालांकि यह नॉन-हीम आयरन है, जो बहुत अच्छी तरह से अवशोषित नहीं होता है.

 

पालक विटामिन सी में भी समृद्ध है क्योंकि विटामिन सी महत्वपूर्ण रूप से आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। पालक में कैरोटिनॉयड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर के जोखिम और सूजन को कम कर सकता है।

लिवर को आम भाषा में कलेजी कहा जाता है। एक 3.5-औंस (100-ग्राम) कलेजी में 6।5 मिलीग्राम आयरन होता है जोकि रोजाना की जरूरत का 36% है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन बी, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

शेलफिश मछली स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। यह आयरन का बेहतर स्रोत है। एक 3.5-औंस (100-ग्राम) शेलफिश मछली में 3 मिलीग्राम तक आयरन हो सकता है, जो रोजाना की जरूरत का 17% है। शेलफिश में हीम आयरन होता है, जिसे आपका शरीर पौधों में पाए जाने वाले नॉन-हीम आयरन की तुलना में अधिक आसानी से अवशोषित करता है।

थकान, कमजोरी और सुस्ती शरीर में खून की कमी के संकेत हैं। खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली की वजह से अधिकतर लोग खून की कमी का सामना कर रहे हैं।

खासकर लड़कियों में खून की कमी की समस्या अधिक देखने को मिलती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपको आयरन से भरपूर खून बढ़ाने वाली कुछ चीजों को बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से आपको काफी हद तक इस समस्या से राहत मिल सकती है।