दिल्‍ली में लगाया गया वीकेंड लॉकडाउन, पुलिस ने 2192 लोगों के काटे चालान

दिल्‍ली की तस्‍वीरें जारी कीं, जिनमें देखा जा सकता है कि सड़कें सूनी हैं। सेंट्रल दिल्‍ली और आईएनए इलाके में जो वाहन निकल रहे हैं, उनकी जांच पड़ताल चल रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में भी पुलिस वाहनों की आवाजाही की जाँच कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि, वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में दिल्‍ली से 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 363 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, जबकि 2432 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चालान किया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में लगाया गया वीकेंड लॉकडाउन कल सुबह (5 बजे) तक जारी रहेगा। यहां के कई प्रमुख स्‍थानेां पर अब सन्‍नाटा पसरा हुआ है। कर्फ्यू के पहले दिन कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों को लेकर दिल्ली पुलिस काफी सख्त दिखी।

कुछ जगह लॉकडाउन के बावजूद लोग वाहनों के साथ नजर आए। ऐसे में पुलिस ने लोगों के चालान काटे। बताया गया कि, कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले 2192 लोगों के एक दिन में चालान काटे गए हैं।