2 डायबिटीज के मरीजों को रात का खाना खाने के बाद करे ये काम

गर आप भी रात में खाना खाने के बाद सीधे बेड पर जाकर सो जाते हैं तो सावधान हो जाइए। ये गलत आदत आपकी हालत खराब कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ये आदत मोटापा बढ़ा सकती है। मोटापा बढ़ने से आपको कई दूसरी बीमारियां भी घेर सकती हैं।

भोजन के बाद हमें इसलिए टहलना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर का हर अंग और मासपेशियां ठीक से काम करती हैं। इतना ही नहीं पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना चाहिए।

सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि रात में सोने से 4 घंटे पहले खाना जरूर खा लें। इसके बाद आप कम से कम 20 मिनट जरूर टहलें, अगर आपके पास ज्यादा समय है तो आप इसे बढ़ाकर 30 मिनट भी कर सकते हैं।

ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा मिलता है।
टहलने से आप वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।
रोज खाना खाने के बाद टहलने से डिप्रेशन दूर होता है।
पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, कब्ज की संभावना कम होती है।