धोनी के घर आया ये नया मेहमान, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीर

साक्षी धोनी ने चेतक का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘घर में आपका स्वागत है चेतक, जब आप लिली (डॉगी) से मिले तो आपने एक जेंटलमैन की तरह बर्ताव किया। आपको हंसी-खुशी हमारे परिवार में स्वीकार किया जा रहा है।

बता दें कि धोनी का रांची में फार्म हाउस है, जहां वह स्‍ट्राबेरी, ओल से लेकर तमाम सब्जियां उगाते हैं। धोनी के ऑर्गेनिक खेती की चर्चा पूरी दुनिया में है। यहां उपजाई गई सब्जियां दुबई और दूसरे देशों में एक्‍सपोर्ट की जाती हैं। चेतक भी इसी फार्म हाउस का हिस्सा हो गया है।

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के घर एक नया मेहमान आया है, जिसके चलते वह चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। ये नया मेहमान एक घोड़ा है, जिसका नाम चेतक है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुर्खियों का विषय बने रहते हैं, जो आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं। खेल जगत में शानदार क्रिकेट खेलकर और कप्तानी व शांत मिजाज से लोगों के बीच ऐसी जगह बनाई जो किसी मील के पत्थर से कम नहीं है।