उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया परिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास , साथ मे दिया ये निर्देश

शिलान्यास एवं लोकार्पण होने वाली कुल परियोजनाओं की लम्बाई 93.664 किमी0 है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मा0 विधायक चायल श्री संजय गुप्ता जी द्वारा यमुना नदी पर सेतु बनाने के साथ ही विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए जोे प्रस्ताव/सूची प्राप्त हुई हैं, सेतु एवं सड़कों के निर्माण के लिए अधिकारियों को शीघ्र ही आगणन बनाकर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये जायेगे।

इसके साथ ही मा0 उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा चायल के लोक निर्माण विभाग की 107.735 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली 80 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास/लोकार्पण किया, जिसमें 35 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया एवं 45 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस सेतु के निर्माण की लागत धनराशि रू0-6028.40 लाख स्वीकृत है तथा इस रेल उपरिगामी सेतु की कुल लम्बाई 810.62 किमी0 है। यह परियोजना मार्च 2021 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कौशाम्बी के सैयद सरांवा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज-कानपुर रेल सेक्शन के किमी0 846/30-25 रेलवे स्टेशन के निकट आयोजित कार्यक्रम में सम्पार संख्या-7सी0 पर 02 लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण का शिलान्यास किया।