भारत में लॉन्च किया Dell XPS 13, जानिए ये है कीमत

Dell XPS 13 की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो 13 इंच UHD+ डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप का स्क्रीन रिजॉल्यूशन 3840×2400 पिक्सल है। इस लैपटॉप की स्क्रीन Gorilla Glass 6 और 4-sided InfinityEdge display से लैस है.

 

जो कि ज्यादा पतली और ज्यादा बड़ी है। इस लैपटॉप को टच स्क्रीन और नॉन टच स्क्रीन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसे आप अपनी पसंद या जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं।

डेल के इस नए लैपटॉप का वजन महज 1.19 किलोग्राम है और कंपनी का दावा है कि इसे अलग-अलग स्क्रीन कनफिगरेशन पर सिंगल चार्ज में 10 घंटे से लेकर करीब 19 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Dell XPS 13 को i5 और i7 वेरियंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें i5 प्रोसेसर वाले वेरियंट की कीमत 1,50,990 रुपये है। इस लैपटॉप को आप डेल स्टोर और ऐमजॉन से खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके i7 वेरियंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है और इसकी उपलब्धता और बिक्री जनवरी 2021 से शुरू होगी।

Dell XPS 13 (9310) को Platinum Silver और Arctic white woven कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप के i7 11th Gen Intel Core processors वेरियंट में Intel Iris Xe ग्राफिक्स लगे हैं।

भारत में Dell कंपनी के एक और धांसू लैपटॉप Dell XPS 13 (9310) की एंट्री हो चुकी है, जिसमें 32 GB का रैम लगा है। 11th Gen Intel Core प्रोसेसर से लैस इस लैपटॉप के पावर का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब तक आप 12 जीबी रैम या 24 जीबी रैम तक के लैपटॉप के बारे में जानते होंगे, लेकिन डेल ने 32 जीबी रैम वाला लैपटॉप लॉन्च कर लैपटॉप मार्केट में खलबली मचा दी है। डेल का यह लैपटॉप कंपनी की मौजूदा XPS 13 का अपग्रेडेड वेरियंट है, जो कि और ज्यादा पावरफुल और शानदार लुक के साथ है।