दिल्ली हिंसा : गिरफ्तारी के बाद ताहिर हुसैन ने खोला ये बड़ा राज, लिए 4 लोगो के नाम

दीपक दहिया पर बन्दूक तानने वाले शाहरुख से पुलिस को कई अहम सूचनाएं मिल रही हैं। अनुसार, पुलिस ने शाहरुख द्वारा प्रयोग की गई बन्दूक को जब्त कर लिया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिस्टल शुक्रवार को मिल गई थी। शाहरुख ने इससे गोलीबारी भी की थी। पुलिस ने बन्दूक के साथ 3 कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने ये हथियार शाहरुख के दिल्ली वाले घर से बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने इसके अलावा शाहरुख के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद मिला है।

राजधानी की दिल्ली हिंसा से जुड़े मामलों में पकड़े गए शाहरुख व ताहिर हुसैन से पूछताछ में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं।

शाहरुख ने माना है कि जिस बन्दूक से उसने गोलीबारी की थी वह उसके घर में है। पहले उसने बन्दूक यमुना में फेंक देने की बात कही थी।

अब शनिवार को पुलिस उसे घटनास्थल ले जाएगी और क्राइम सीन रीक्रिएट करेगी। उधर, ताहिर हुसैन ने पूछताछ में 4 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। ये चारों लोग जाकिर नगर के हैं। पुलिस को अब उनकी तलाश है। ये सूचनाएं टीवी रिपोर्ट्स से सामने आ रही हैं।