दिल्ली चुनाव : मनोज तिवारी ने केजरीवाल से पूछा ये सवाल, महिलाएं बड़ी…

क्या ये सब जायज है?बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है। मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। उसने दिल्ली पुलिस से मामला निपटाने को कहा है।

 

लेकिन धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, इसलिए पुलिस समझा बुझाकर धरना खत्म करवाने की कोशिश में लगी है।

धरना प्रदर्शन की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां दुकान व शोरूम चलाने वालों का धंधा भी एक महीने से ठप पड़ा है। ऐसे में दिल्ली चुनाव पर भी इसका असर नजर आ रहा है और ये एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।

दिल्ली में चुनावी हलचल के बीच दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है।

उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए लिखा- शाहीन बाग में प्रदर्शन के कारण 39 दिनों से यातायात ठप है। लाखों लोग परेशान हैं।

बच्चे परीक्षा के समय भी दो-दो घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।