दिल्ली हिंसा : सामने आया ये बड़ा सच, यहाँ से आए इतने लोग

पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में अमन विहार इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। दरअसल विकास नाम के एक शख्स ने पुलिस को अमन विहार फायरिंग होने की जानकारी दी थी।

विकास ने पीसीआर को फोन कर बताया कि अमन विहार के ए ब्लॉक में फायरिंग हो रही है। हालांकि, उसकी ये जानकारी गलत निकली। जिसके बाद विकास को पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने कुछ और लोगों को भी झूठी खबर देने की वजह से हिरासत में लिया है। पुनीत नाम के एक शख्स ने भी बच्चों के फंसे होने की झूठी खबर दी थी, जिसे पुलिस ने रात को ही हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ के बाद पुनीत को छोड़ दिया।

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में हुए हिंसा के बाद राजधानी में लोग डरे हुए हैं। हिंसा से जुड़ी किसी भी खबर को सुनकर भगदड़ जैसी स्थिति बन जा रही है।

रविवार शाम भी दिल्ली कई इलाकों से हिंसा की खबरें आईं। गनीमत ये रही कि सारी खबरें अफवाह निकली। पुलिस ने हर हिंसा की खबर को झूठा करार दिया। अब पुलिस अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।