दिल्ली चुनाव : केजरीवाल ने मारी बाजी, सुषमा स्वराज की बेटी को…बीजेपी को दी टक्कर

कयास यह भी लगा जा रहे हैं कि कांग्रेस अलका लांबा को भी यहां से मैदान में उतार सकती है। वहीं भाजपा भी केजरीवाल को कड़ी टक्कर देने के लिए रणनीति बना रही है।

 

भाजपा नई दिल्ली सीट से दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा की बेटी बांसुरी को उतारने पर विचार कर रही है। बता दें कि केजरीवाल ने 2013 में नई दिल्ली सीट पर शीला को हराकर ही राजनीति में एंट्री की थी।

वहीं 2015 में उन्होंने कांग्रेस की कद्दावर नेता किरण वालिया को बड़े अंतर से हराया था।मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस इस सीट से दिल्ली की दिवंगत पूर्व सीएम शीला दीक्षित की बेटी को उतार सकती हैं तो वहीं भाजपा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी को बांसुरी को यहां से टिकट दे सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस शीला की बेटी लतिका को इस सीट से उतारने पर विचार कर रही है, हालांकि कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने खुद अपना नाम भी इस सीट के लिए सोनिया गांधी को भेजा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं भाजपा में अभी उम्मीदवारों के चयन के लिए बैठकों का दौर जारी है।

वहीं कांग्रेस भी जल्द ही अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। दिल्ली की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली पर दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल रही है।

दरअसल इस सीट से दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा केजरीवाल को टक्कर देने के लिए इस सीट पर से बेटियों को उतार सकता है।