दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का साथ , कहा दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान

दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश के सवाल पर केजरीवाल को अब अखिलेश का साथ मिल गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुलकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर उसकी करारी हार होगी, इसीलिए जनता से पहले ही बदला ले रही है। अध्यादेश के नाम पर ये जनादेश की हत्या है। अरिवंद केजरीवाल इस लड़ाई में पूरे विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं और इस अध्यादेश को रोकने के लिए राज्यसभा में इसका विरोध करने की बात भी कही है। सपा के इस रुख से निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी व सपा नजदीक आ सकती हैं।

अखिलेश यादव कहा, दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। अखिलेश ने इस संबंध में ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।