दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 विकेट से हराया , प्लेऑफ मे जाने की उम्मीद

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल 2023 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 7 विकेट से रौंदा। आरसीबी ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 182 रन का लक्ष्य रखा, जिसे डीसी ने 16.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

डीसी के लिए सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ड ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 45 गेंदों का सामना करने के बाद 87 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के ठोके। दिल्ली की इस जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। दिल्ली के 10 मैचों में अब 8 अंक हो गए हैं। दिल्ली अंक तालिका में दसवें से नौवें स्थान पर आ गई है। वहीं, आरसीबी को पांचवीं हार मिली है और वो पांचवें स्थान पर है।

इससे पहले, आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। आरसीबी की पारी की शुरुआत अच्छी रही। कोहली और कप्तान डुप्लेसी ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। यह साझेदारी 11वें ओवर में मिशेल मार्श ने तोड़ी। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर डुप्लेसी को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। मार्श ने अगली गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल (0) का शिकार किया। इसके बाद, कोहली और लोमरोर ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की पार्टनरशिप की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने अच्छा आगाज किया। साल्ट और कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 60 रन की पार्टनरशिप की। वॉर्नर ने 14 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के के दम पर 22 रन बनाए। उन्हें जोश हेजलवुड ने छठे ओवर में पवेलियन भेजा। साल्ट ने मिचेश मार्श (17 गेंदों में 26, तीन चौके, एक छक्का) के संग दूसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। मार्श को 11वें ओवर में हर्षल पटेल ने आउट किया। यहां से साल्ट ने राइली रोसौ के साथ मोर्चा संभाला।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़कर डीसी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। साल्ट को 16वें ओवर में कर्ण शर्मा ने बोल्ट किया। इसके बाद, रोसौ ने छक्का लगाकर डीसी को जीत दिलाई। रौसो 35 और अक्षर पटेल 8 रन बनाकर नाबाद रहे। रोसौ ने एक चौका और 3 छक्के मारे। अक्षर ने एक छक्का जड़ा।