दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने घोषित किए दो नाम, कहा इनमे से…

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तारीख के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव के मद्देनजर इलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है।

 

इसमें कुल 15 लोगों के नाम हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का नाम है। सातों सांसदों के अलावा इसमें राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का नाम भी शामिल है।

वहीं, इस लिस्ट में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद विजय गोयल का नाम भी शामिल है। इसके पहले, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिनगर में एक संगठनात्मक बैठक की, जिसमें पार्टी के कई नेता शामिल हुए थे। दिल्ली में भाजपा लंबे अरसे से सत्ता से दूर रही है और इस चुनाव में भी आम आदमी पार्टी से उनको कड़ी टक्कर मिलती दिखाई दे रही है।

वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीजेपी दिल्ली में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का ऐलान नहीं करेगी। साथ ही पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में पार्टी कई लुभावने वादे कर सकती है। पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सूत्रों का कहना है कि 14 जनवरी के आसपास बीजेपी प्रत्याशियों के नामों वाली पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बता दें कि 70 विधानसभा वाली दिल्ली में साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा के खाते में महज 3 सीटें गईं थी, वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।