दीपिका चिखलिया ने किया ये काम , देख फैस हैरान

रामायण की सीता माता यानी दीपिका चिखलिया की रीसेंट पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है। उनकी वीडियो क्लिप ने लोगों को रामायण सीरियल के वनवास के दिनों की याद दिला दी है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में दीपिका चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं।

दीपिका सिंपल लाइफ का मजा लेती दिख रही हैं। उनके फैन्स सवाल किया है कि वह क्या बना रही हैं।उन्होंने हैशटैग्स में लोगों को हिंट दी है कि चूल्हे पर क्या पक रहा है। दीपिका चिखलिया के फैन्स को उनकी ये वीडियो क्लिप काफी पसंद आ रही है।

पहले लॉकडाउन के दौरान लोगों के बीच रामायण सीरियल ने एक बार फिर से धूम मचाई थी। सीरियल के साथ लोगों ने इसके ऐक्टर्स को खोजना शुरू किया। सोशल मीडिया पर राम- अरुण गोविल, लक्ष्मण- सुनील लहरी और सीता- दीपिका चिखलिया काफी सर्च की गईं। अब उनके पोस्ट लोगों के बीच आते रहते हैं। दीपिका चिखलिया ने हाल ही में एक वीडियो क्लिप शेयर की है। इसमें वह चूल्हे पर खाना बनाती दिख रही हैं।