देवर ने भाभी का नहाते समय का बनाया वीडियो, फिर किया ये काम

लखनऊ में एक देवर ने भाभी का नहाते समय का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार हो गया। गाजीपुर पुलिस आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक मुम्बई निवासी महिला कुछ वक्त पहले ससुराल आई थी। एक दिन वह बाथरूम में नहा रही थी। उसी दौरान रिश्तेदार ने नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। बाद में देवर ने वीडियो दिखाते हुए महिला पर संबंध बनाने का दबाव डाला था। वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

जिसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। देवर की हरकतों से परेशान महिला ने पति को घटना की जानकारी दी थी। भाई की करतूत के बारे में पता चलने पर महिला से उसके पति ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा था। 30 सितंबर को महिला ने मुम्बई के वनराई थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद घटनास्थल गाजीपुर में होने की वजह से विवेचना ट्रासफर होकर लखनऊ आई थी। इस आधार पर पवन को जुगौली क्रासिंग के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।