चक्रवात तौकते के कारण बंद हुआ चक्रवात तौकते , जगह-जगह गिरे पेड़

चक्रवात तौकते ने मुंबई के तटीय इलाकों में दस्‍तक देनी शुरू कर दी है, जगह-जगह से पेड़ उखड़ने और नुकसान की खबर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक अगले अपडेट तक आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों के अनुसार चेन्नई से मुंबई जाने वाली एक स्पाइसजेट की उड़ान, जिसे सुबह 8:15 बजे उतरना था, उसको पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत में डाइवर्ट करना पड़ा।

प्रवक्ता ने कहा, “चक्रवात की चेतावनी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर परिचालन स्थानीय समयानुसार 11:00 से 17 मई, 2021 को स्थानीय समयानुसार 14:00 बजे तक बंद करने की आवश्यकता है।”

मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को चक्रवात तौकते के कारण तीन घंटे के लिए परिचालन बंद रहेगा।