नासा के वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, कहा:’दूसरे ग्रहों से लाए गए नमूने पृथ्वी पर बढ़ा सकते है नए वायरस का खतरा’

कोरोना वायरस ने दुनिया को बदलकर रख दिया है। वैज्ञानिकों की दिशा और दृष्टि भी बदलती नज़र आ रही है। उन्हें हर नई खोज पर पुनः विचार करने पर मजबूर होना पड़ा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दूसरे ग्रहों से लाए गए मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर किसी नए वायरस का खतरा बढ़ सकते हैं।

स्कॉट हवार्ड ने बताया कि मंगल ग्रह की लाखों साल पुरानी चट्टानों में अभी सक्रिय जीवन सूत्र होगा; जो पृथ्वी पर आने के बाद तेजी ये वायरस के रूप में फैल सकता है। इसलिए इन नमूनों को भी पृथ्वी पर आने के बाद क्वारंटाइन करने की सख्त जरूरत है। पूरी तरह से साफ़ हो जाने तक इन नमूनों पर काम नहीं किया जाना चाहिए। इसी तरह दूसरे ग्रहों से वापस लौटने वाले एक्ट्रोनॉट्स को भी क्वारंटाइन में रखने की जरूरत है।