कश्मीर की पूरी घाटी में फैला कोरोना वायरस का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेड जोन किया घोषित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर डिविजन में केवल चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों कहा कि पूरी घाटी को रेड जोन के तौर पर देखा जाएगा और जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की कोई छूट की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पी.के. पोल ने कहा कि रेड और ऑरेंज जोन के बीच बहुत कम अंतर है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केवल चार जिलों बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग को रेड जोन बताया है।

पुलवामा ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जबकि कश्मीर डिविजन के अन्य सभी पांच जिलों, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, गांदरबल और बारामूला को ऑरेंज जोन कहा गया है।राष्ट्रीय लॉकडाउन में सोमवार से दो सप्ताह के लंबे विस्तार के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है।