पाकिस्तान में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, संक्रमितों की संख्या…पार

सिंध प्रांत सबसे गंभीर रूप से प्रभावित है, जहां अब तक 19,924 मामले सामने आये हैं। इसके बाद पंजाब प्रांत में हालत गंभीर है जहां कुल 18,455 लोग संक्रमित हुए हैं।

 

तीसरे स्थान पर खैबर पख्तूनख्वा है जहां स्थिति गंभीर है। इस प्रांत में 7,155 लोग संक्रमित हुए हैं लेकिन यहां सबसे अधिक 365 लोगों की मौत हुई है।

बलूचिस्तान प्रांत में 3,074 लोग संक्रमित हुए हैं, राजधानी इस्लामाबाद में 1326 तथा गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 602 लोग संक्रमित हुए हैं। सिंध में अब तक 336 लोगों तथा पंजाब में 310 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 445987 लोगों की कोरोना जांच की गयी है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हजार से अधिक हो गयी है तथा अब तक 1067 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2603 नये मामले सामने आये हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 34426 मरीजों का इलाज चल रहा है और 15201 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,694 हो गयी है और कुल 1067 मौतें हुई हैं।