कोरोना संक्रमित हुए महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता, अस्पताल में हुए भर्ती

झारखंड में हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बुधवार को 4969 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जबकि 2334 मरीज ठीक हुए। इसके अतिरिक्त 45 संक्रमितों की मौत हुई है।

महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और उनकी माता देविका देवी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें रांची के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धोनी का परिवार उत्तराखंड में रहता है। वहीं धोनी इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।