कोरोना ने महाराष्ट्र में तोडा रिकॉर्ड, मरीजो की पहुची इतनी…

उधर मुंबई भी कोरोना के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यहां गुरुवार को 8,646 नए कोरोना मामले सामने आए, जो महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में दर्ज किए मामलों की सबसे अधिक संख्या है।

इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 23 हजार 360 हो गई है। मुंबई में इस साल मार्च में कोविड-19 के 88,710 मामले सामने आए हैं.

जो कि फरवरी की तुलना में 475 फीसदी ज्यादा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक जनवरी के महीने में 16,328 मामले सामने आये थे, और फरवरी में 18,359।

लेकिन मार्च के महीने में ये आंकड़ा 70,351 से ज्यादा पहुंच गया। मुंबई में बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई की मेयर ने इशारा किया है कि अगर इस पर काबू पाने के लिए कंप्लीट लॉकडाउन भी किया जा सकता है।

कोरोना के मामले में सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति महाराष्ट्र की दिख रही है। देश में अभी सबसे ज्यादा कोविड-19 के मामले इसी राज्य से दर्ज हुए हैं। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 43,183 नए मामले सामने आये।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 28,56,163 हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 54,898 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना वायरस से 249 लोगों की जान गई है।

देश में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और इसकी दूसरी लहर काफी खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 81 हजार 466 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 469 लोगों की मौत हो गई है।

यूपी में बढ़ते मामलों को देखते हुए पहली से 8वीं तक के सभी स्कूल 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिये गये हैं। लखनऊ में भी कोरोना का आंकड़ा चिंता बढ़ा रहा है। यहां गुरुवार को 935 नए मामले सामने आए, वहीं 4 मरीजों की मौत हो गई।