कोरोना मामले में आई मामूली गिरावट, 24 घंटे में आए इतने केस

महाराष्ट्र में अबतक 52.3 लाख संक्रमितों की संख्या है, वहीं 5.46 लाख एक्टिव केस हैं। जबकि 46 लाख से ज्यादा ठिक हुए हैं और 78 हजार से ज्यादा ठिक हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक अब एक्टिव केसों में सबसे ऊपर है।

यहां 5.92 लाख मरीज कोरोना का इलाज करा रहे हैं। वहीं रिकवरी रेट भी यहां कम है। इसके अलावा कोरोना से मौतों की बात करें तो महाराष्ट्र में यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 816 लोगों की जान गई है, देश में महाराष्ट्र कोरोना मामले में 52 लाख 26 हजार केस और 78 हजार मौत के साथ सबसे ऊपर है।

इसके साथ ही देश में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 2.37 करोड़ हो गई है। देश में फिलहाल 1.97 लोग ठिक होकर घर हो चुके हैं वहीं कोरोना से अबतक 2.58 लाख लोगों ने अपनी जान गवा दी।

देश में कोरोना लगातार कोहराम मचा रहे कोरोना संक्रमण मामलों में अब मामूली कमी आने लगा है आज कोरोना के नए आंकड़ों में थोड़ा गिरावट आया है। बीते 24 घंटों में देश में कुल 3 लाख 42 हजार 896 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं 24 घंटे में 3,997 की कोरोना से मौत हुई हैं। इससे पहले कल गुरुवार को 24 घंटों में देश में कुल 3 लाख 62 हजार 389 नए मामले सामने आए थे। वहीं बुधवार को 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले सामने आए थे, और 4 हजार 127 मरीजों ने कोविड-19 के चलते अपनी जान गंवाई थ।