कोरोना के चलते बिहार में लगाया जा सकता है इतने दिनों का लॉकडाउन, सरकार कर रही विचार

राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया जा सकता है। आज सुबह 11.30 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में इसका फैसला किया जाएगा। पुणे के पिंपरी चिंचवड़ इलाक में एक अस्पताल में बेड के लिए अधिक चार्ज लेने के आरोप में पुलिस ने तीन डॉक्टरों को पकड़ा है। इन्होंने वेंटिलेटर बेड के लिए मरीज के परिवार से 1 लाख रुपये लिए थे। नगर निगम ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

देश में अप्रैल के बाद से कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ा हुआ है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य कई कड़े फैसले ले रहे हैं। कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू चल रहा है, तो कइयों में टोटल लॉकडाउन है।

बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा आदि राज्यों में संक्रमण की स्पीड को देखते हुए ज्यादा सख्ती बरती जा रही है।

इसका रिजल्ट भी समय-समय पर दिख रहा है। पिछले 2 दिनों से मामलों की संख्या कम हो रही है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में भारत में 3.55 लाख नए केस आए हैं।

इनमें से 3,436 लोगों की मौत हो गई। यह अच्छी बात है कि 3.18 लाख लोग रिकवर भी हुए। आइए जानते हैं कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए विभिन्न राज्य क्या और किस तरह से एक्शन ले रहे हैं।