कोरोना को लेकर आया ये बड़ा संकट, सुबह 8 बजे से…, 24 घंटे में पूरे देश में…

देश और बिहार में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए  आपसे अपील करता है कि आप अपना ख्याल रखें। बेहद जरूरी ना हो तो आप अपने घर से ना निकले।

 

मास्क का प्रयोग जरूर करें। अपने हाथों को धोते रहें, सैनिटाइज करते रहें। यही वे एकमात्र तरीका है जिससे कोरोना को रोका जा सकता है। आप अपना ख्याल रखिए अपने परिवार का ख्याल रखिए तभी आप दूसरों का भी ख्याल रख पाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 6 लाख 73 हजार 166 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 3 हजार 734 एक्टिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में 19 लाख 77 हजार 779 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 57 हजार 937 है।

देश और दुनिया में कोरोना का संकट चल रहा है। भारत में तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे तक के स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए हैं और इन आंकड़ों के अनुसार अब भारत में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 27 लाख 2 हजार 742 हो गई है।

स्वास्थ विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 55 हजार 079 नए मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने यह बताया है कि अब तक कोरोना से कुल 51 हजार 797 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में 876 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।