यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ये, जानकर लोग हैरान

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चल रही रैलियों और आरोप-प्रत्यारोपों के सियासी तीरों के बीच कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआत पूर्वी यूपी से की गई है।

स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य व महाराष्ट्र की विधायक वर्षा गायकवाड प्रत्याशियों से सीधा संवाद कर रही हैं। पूर्वी यूपी में गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या व बस्ती मंडल के सभी जिलों की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों से वर्षा गायकवाड मुलाकात कर चुकी है।

वर्षा प्रत्याशियों से मिलने से पहले संगठन के लोगों मसलन जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, फ्रंटल अध्यक्षों से मिलती हैं और उनका फीडबैक लेती हैं। इसके बाद वो प्रत्याशियों से मिल रही है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने सभी सीटों पर उम्मीदवारी तय करने से पहले सभी प्रत्याशियों से एक-एक कर मिलने की रूपरेखा तय की है।

जिन सीटों पर कांग्रेस मुकाबले में है वहां पहले ही 100 सीटों के टिकट फाइनल कर चुकी है। इसके बाद लगभग 150 सीटों पर अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को टिकट देने की मंशा पार्टी की है।

लखनऊ में धरना दे रही राजस्थान की दो युवतियों की तबीयत बुधवार देर रात खराब हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्थान से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने आये इन युवाओं के धरने और अनशन को पांच दिन पूरे हो गए हैं।

ये युवा अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने यूपी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं। बेरोजगार युवा प्रियंका गांधी से मिलकर राजस्थान में 2018 के चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए गहलोत सरकार पर दबाव बनवाना चाहते हैं। प्रदर्शनकारी युवा अपनी मांगें पूरी करवाना चाहते हैं।