कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरू में भाजपा सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन , वजह जानकर चौक जाएँगे आप

र्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा विधायक की घूस लेते हुए गिरफ्तारी और घर से बड़ी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं। शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरू में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की भी मांग की।

कांग्रेस के प्रदर्शन के प्रदर्शन कर्नाटक में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी जमकर भाजपा पर बरसे। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे थे कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त है। अगर ऐसा ही है तो यह सब क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने कभी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया। आखिर कांग्रेस आतंकवाद को समर्थन क्यों देगी? सिद्धारमैया ने आगे कहा कि अमित शाह भी बहुत बड़े झूठे हैं।

कांग्रेस विधायक रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में घोटाला और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश सरकार अभी तक सबूत मांग रही थी। अब तो उन्हें सबूत मिल गया। हम लोग मुख्यमंत्री बोम्मई से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि कल भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षा के बेटे को घूस लेते वक्त गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा उनके घर से करीब 6 करोड़ का कैश बरामद किया गया। इसके बाद से ही प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस फ्रंट फुट पर आ गई है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।