कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने राहुल गांधी से की मुलाकात , नवजोत सिंह सिद्धू दिखे गायब

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा ने सोमवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। राजा के साथ सीएलपी नेता प्रताप सिंह बाजवा और कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद रहे। हालांकि, इस मीटिंग से नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी गायब दिखे।

 चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। कुछ सप्ताह पहले तक राज्यसभा सदस्य रहे बाजवा पंजाब की कादियान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं।