लॉन्च हुई Volkswagen Nivus, जानिए ये है कीमत

नई Nivus Coupe SUV कंपनी के MQB A0 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस एसयूवी में बोल्ड ग्रिल, रिस्टाइल LED हैडलैंप, इंटीग्रेटेड DRLs, नई वर्टिकली-स्टेक्ड फॉग लैंप, ब्लैक्ड आउट ग्रिल और बंपर दिए गए हैं। LED टेललाइट के साथ यह एसयूवी स्पोर्टी लगती है। इस एसयूवी के टॉप एंड मॉडल में 17-इंच व्हील दिए गए हैं।

 

ब्राजील मार्केट में Nivus Coupe SUV को Polo और T-Cross के बीच रखा जाएगा। इसमें ब्लकेंड रूफ और ORVMs, 17-इंच डार्क एलॉय व्हील और दो कलर ऑप्शन- सनसेट रैड और मूनस्टोन ग्रे होंगे।

डाइमेंशन की बात की जाए तो Volkswagen Nivus की लंबाई 4266 mm, चौड़ाई 1757 mm, ऊंचाई 1493 mm, व्हीलबेस 2566 mm है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह एसयूवी Moonstone Gray, Sirius Silver, Crystal White, Ninja Black, Platinum Gray और Sunset Red जैसे 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Volkswagen ने ब्राजील में लंबे समय से इंतजार की जा रही Volkswagen Nivus Coupe SUV को लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात की जाए तो इस Coupe SUV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत $ 85,890, डॉलर यानी कि भारतीय बाजार में करीब 12 लाख रुपये है।

कार निर्माता कंपनी ने नई Nivus को 2 वेरिएंट- Comfortline 200 TSI और Highline 200 TSI में पेश किया है। Highline variant की कीमत $ 98,290 यानी कि भारतीय बाजार में करीब 13.8 लाख रुपये है।