सीएम योगी ने किया 100 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण, श्रमिकों को मिलेगा बड़ा लाभ

श्रम विभाग की ओर से बुद्धिविहार मैदान में सोमवार को मंडल स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 2754 जोड़े विवाह बंधन के बंधे। आयोजन स्थल पर बनाये गए 26 सेक्टर में अलग अलग निर्माण श्रमिको ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

पंचायतराज मंत्री भूपेंद्र सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह, मंत्री बलदेव सिंह औलख, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, विधायक रितेश गुप्ता समेत कई विधायक, और पूर्व सांसद मौजूद हैं। 1580 हिन्दू, 1063 मुस्लिम, 109 बौद्ध, एक सिख और एक ईसाई जोड़ो को सामूहिक विवाह कराया गया।

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि सर्व समाज के कल्याण के लिए सरकार पूरे मनोयोग से काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कोरोना महामारी से जंग के लिए केंद्र सरकार की बड़ाई की। श्रमिकों के कोरोना काल मे दिखाए गए धैर्य के लिए उनकी बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 100 करोड़ की 36 योजनाओं का लोकार्पण और 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योजन के तहत कराए जा रहे विवाह समारोह के बारे में बताया। यह भी बताया कि विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ो को 20 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है।