सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज़ , बोले-अब तो अब्बाजान भी वैक्सीन लगवा चुके…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ की सभा में कोरोना वैक्सीन न लगवाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तंज किया। उन्होंने कहा कि वे कोरोना वैक्सीन को बीजेपी और मोदी जी की वैक्सीन कहते थे।

बोले-‘अब तो अब्बाजान भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। आप भी लगवा लें। नया वैरिएंट आ गया है। वैक्सीन लगवा लेंगे तो शायद सच बोलने लगेंगे।’ उन्होंने अखिलेश पर कटाक्ष किया कि जब हम यहां कोरोना में मरीजों का हाल ले रहे थे तब अखिलेश इंग्लैंड घूम रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने 76.14 करोड़ रुपए की लागत वाली आजमगढ़ की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। इसके साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया।

उन्होंने आजमगढ़ में जल्द ही एयरपोर्ट बनाने और हवाई सेवा शुरू करने का वादा किया। सीएम ने कहा कि ये काम सपा, बसपा या कांग्रेस ने नहीं किया। उनके लिए सिर्फ अपना परिवार ही प्रदेश और देश था। मोदी जी के लिए पूरा देश और मेरे लिए उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है।

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद रहे। प्रदेश में सपा की सरकार रही लेकिन विकास सिर्फ सैफई का होता रहा। आजमगढ़ पिछड़ा ही रहा। सपा के साथ बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब इन दलों की सरकार थी इन्होंने प्रदेश और देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। सपा के राज में माफियाओं की सम्पत्ति बढ़ी।

आजम खां जैसे लोग दलितों का उत्पीड़न करते थे। आज माफियाओं की संपत्तिपर बुल्डोजर चल रहा है तो विपक्षा को दर्द हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टिंयां जब सत्ता में थीं तो गरीब का अनाज खा लिया जाता था।

गरीब को कुछ नहीं मिलता था। लोग, डर के माहौल में जीते थे। उन्होंंने कहा कि जब कोरोना का आतंक था तब बुआ-बबुआ, भाई-बहन सब गायब थे। सिर्फ भाजपा के लोग, हम लोग मदद कर रहे थे। जो संकट का साथी हो वही असली साथी होता है।