CM पुष्कर सिंह धामी का दिखा नया अंदाज,मोटरसाइकिल पर सवार होकर कर रहे…

टनकपुर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डोर-टू-डोर प्रचार किया। मोटरसाइकिल पर सवाल होकर सीएम धामी ने प्रचार किया। उन्होंने आगामी उपचुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की।

सोमवार को सीएम धामी टनकपुर में सुबह आठ बजे पहुंचे। उन्होंने टनकपुर के विभिन्न जगहों में बैठकर चाय पर उपचुनाव की चर्चा की। यहां पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, महादेव आदि मौजूद रहे।

इससे पहले चम्पावत में करीब दो माह तक चले उपचुनाव के चुनाव प्रचार का शोर रविवार को पांच बजे थम गया। आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई जगहों पर जनसभाएं की। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने विस के कई इलाकों में जाकर आखिरी दिन पूरी ताकत झोंकी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21 अप्रैल को चम्पावत के गुरु गोरखनाथ धाम आकर उपचुनाव का शंखनाद किया था। इसके बाद कांग्रेस ने निर्मला पर दांव खेलते हुए उन्हें चुनावी मैदान पर उतरने की कमान सौंपी। डेढ़ से दो माह के इस अंतराल में दोनों दलों के बीच कई बार सियासी रंजिश देखने को मिली। दोनों दलों ने एक दूसर पर आरोप प्रत्यारोप लगाए।