दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर आज CM केजरीवाल लेंगे अंतिम निर्णय, जाने क्या होगा फैसला

दिल्ली में 19 अप्रैल को 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब कोरोना के मामले बढ़ने पर लॉकडाउन 10 मई तक के लिए कर दिया गया है। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गाय है कि अरविंद केजरीवाल 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।

सचिन तपारिया ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट मुख्यमंत्री, राज्यपाल और चीफ सेकेट्ररी के साथ साझा कर दी गई है। ताकि दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सही फैसला लिया जा सके। इससे पहले CAIT ने मु्ख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर दिल्ली में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की थी।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के पॉजिटीविटी रेट में कमी आई है। इसके बावजूद यहां की 85 फीसदी जनता चाहती है कि दिल्ली में कम से कम एक हफ्ते तक लॉकडाउन लगा रहना चाहिए।

वहीं, यहां के 70 फीसदी लोगों का मानना है कि दिल्ली में 2 हफ्ते तक लॉकडाउन लगा रहना चाहिए। यह खुलासा लोकल सर्किल के सर्वे में हुआ है। इस सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने 3 हफ्ते के लॉकडाउन का समर्थन किया है।

लोकल सर्किल के चेयरमैन सचिन तपरिया ने कहा कि “लोगों की राय इस तरफ इशारा करती है कि दिल्ली में 2 से 3 हफ्ते का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।

इसमें कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी की छूट दी जानी चाहिए। इससे छोटे उद्योगों को ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा और आम जनता को भी कम से कम परेशानी होगी।”