Christmas 2023: क्रिसमस की पार्टी में पहननी लाल रंग की साड़ी तो यहां देखें क्या है ट्रेंड में

हर साल क्रिसमस डे के दिन से ही नए साल का जश्न शुरू हो जाता है। क्रिसमस डे का त्योहार धूमधाम से 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है। इसे साल का सबसे बड़ा आखिरी त्योहार कहा जाता है। ऐसे में हर कोई इसे बेहद धूमधाम से मनाता है। न्यू ईयर की तरह क्रिसमस के दिन भी जगह-जगह पार्टी का आयोजन होता है।

बहुत से लोग तो अपने घरों में पार्टी होस्ट करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग क्लब या ऑफिस में पार्टी करते हैं। वैसे तो पार्टी के लिए क्रिसमस पर लाल रंग ही सबसे बेस्ट रहता है लेकिन फिर भी बहुत सी महिलाओं और लड़कियों को ये समझ नहीं आता कि वो क्रिसमस के दिन क्या पहनें।

पार्टी के दिन ड्रेस और गाउन तो हर कोई पहनता है लेकिन अगर आप क्रिसमस पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं सबसे पहले इसके ट्रेंड के बारे में जान लें। दरअसल, हम आपको आज इस बारे में बताएंगे कि आजकल किस तरह की साड़ियां चलन में हैं, जिसे पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं।

जॉर्जट साड़ी

हैवी बॉर्डर वाली ऐसी जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेगी। इसके साथ बैकलेस ब्लाउज ही पहनें। इसके अलावा अगर आप इसके साथ बालों को कर्ल करेंगी तो आपका लुक कमाल का लगेगा।

इंडो वेस्टर्न साड़ी

अगर आप क्रिसमस पार्टी में साड़ी पहनकर धमाल मचाना चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा के जैसी इंडो वेस्टर्न साड़ी बेहद खूबसूरत है। ये आपको काफी ग्लैमरस लुक देगी। इसके साथ आपको मेकअप और हेयर स्टाइल का खास ध्यान रखना पड़ेगा।

कॉटन की साड़ी

वैसे तो कॉटन की साड़ी हमेशा गर्मियों में कैरी की जाती है, लेकिन आप इसे सर्दियों में भी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी पहनने में काफी आरायदामक होती है। आप चाहें तो इसके साथ ब्लेजर कैरी कर सकती हैं। ये आपको क्लासी लुक देगा।

मिरर वर्क साड़ी

प्रियंका चोपड़ा का ये साड़ी लुक क्रिसमस पार्टी में आपको लुक देगा। पूरी प्लेन लाल रंग की साड़ी पर अगर इस तरह से सिर्फ बॉर्डर पर मिरर वर्क होगा, तो ये देखने में कमाल का लगेगा। ऐसी साड़ी खूबसूरत भी लगती है।

शिफॉन साड़ी

हाल ही में आलिया भट्ट ने कई बड़े इवेंट्स में शिफॉन की साड़ी पहनी थी। ऐसे में अगर आप उनके इस लुक से टिप्स लेंगी तो साड़ी में आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखेगा। शिफॉन की ऐसी साड़ी के साथ आप सिर्फ ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।