चीन ने शुरू किया ये काम, अमेरिका में दिखने लगा…

जनता गहन मानवाधिकार आपदा में फंस चुकी है। लेख में कहा गया है कि अमेरिकी राजनीतिज्ञों ने जनता के जीवन व स्वास्थ्य की गारंटी को प्रथम स्थान पर रखने के बजाय अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ औजार के रूप में महामारी का प्रयोग करना चाहा।

 

लेख में यह भी कहा गया है कि महामारी के प्रकोप से अमेरिका में एशियाई मूल के लोगों को बदनाम किया गया। सार्वजनिक स्थलों में एशियाई लोगों के खिलाफ प्रहार करने की कई घटनाएं हुईं।

लेख में कहा गया है कि अमेरिका ने महामारी की रोकथाम में जोरों से काम करने के बजाय चीन और विश्व स्वास्थ्य संगठन को बदनाम किया, ताकि महामारी को रोकने में अपनी कमजोरी को छुपाया जा सके।

अमेरिका की कार्यवाहियों से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एकता और सहयोग को गंभीरता से नष्ट किया गया है।चीनी मानवाधिकार अनुसंधान समिति ने 11 जून को “कोविड-19 महामारी से अमेरिकी मानवाधिकार का संकट” शीर्षक लेख प्रकाशित किया।

लेख में कहा गया है कि कोविड-19 की रोकथाम में अमेरिका सरकार की कमजोरी, मनमानी और गैर-जिम्मेदारी नजर आयी है। अब तक अमेरिका में बीस लाख लोगों को संक्रमित होने और 1.1 लाख लोगों के मरने से त्रासदी पैदा हुई है।