चीन ने उठाया ये बड़ा कदम, किया ये काम, हटा दिया…

एक प्रमुख मीडिया प्रकाशन के अनुसार चीन के वुहान के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को वुहान में रिकॉर्ड 14.7 लाख कोरोना टेस्ट किए गए वहीं उससे पहले गुरूवार को भी 10 लाख कोरोना टेस्ट किए गए।

जो कि दुनिया में किसी भी देश में किए कोरोना टेस्ट से ज्यादा हैं। गौरतलब है कि चीन का वुहान शहर ही कोरोना वायरस का जन्मदाता है। ऐसे में कुछ दिन पहले चीन ने वुहान की पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया था।

लेकिन बाद में हालातों को सुधरता देख वुहान से 8 अप्रैल को को लॉकडाउन हटा दिया गया था। जिसके बाद 9-10 मई को पहला कलस्टर सामने आया था। वुहान में एक दिन में 14.7 लाख लोगों के Nucleic Acid टेस्ट किए गए हैं।

चीन की ओर से ये कहा गया था कि वे 2 हफ्ते में वुहान की पूरी 1.1 करोड़ आबादी का टेस्ट करना चाहते हैं। कोरोना वायरस की शुरुआत ही चीन के वुहान शहर से हुयी थी।

जिसके बाद 14 मई से चीन ने वुहान में उन लोगों के कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया था जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे।

फिलहाल चीन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन में अब तक 84 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। चीन ने मामलों में कमी देखते हुए वुहान शहर से लॉकडाउन हटा दिया था। लेकिन लॉकडाउन हटाते ही एक दम से फिर से मामलों में बढ़ोत्तरी शुरू हो गई थी।

अब चीन ने ही एक ऐसा बड़ा कदम उठाया है जो अभी तक दुनिया का कोई भी देश नहीं कर पाया है। चीन ने वुहान शहर में एक दिन में 14.7 लाख कोरोना वायरस टेस्ट किए। जो दुनिया में किसी भी देश के द्वारा किए गए सबसे अधिक टेस्ट हैं। ये जानकारी वह के स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दी गई।

चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है। आए दिन दुनिया में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी।