चीन ने भारतीय सेना पर लगाया ये बड़ा आरोप, कहा किया…

इसके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत कर रहे हैं और विवाद को शांति से निपटाने की कोशिश की जा रही है। चीन सरकार के मुखपत्र के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय पक्ष के साथ हमने आपत्ति दर्ज कराई है और अपील की है कि सैनिकों को सीमा पार करने से रोका जाए। किसी एकतरफा कदम से सीमा पर स्थिति जटिल हो सकती है।

पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के गलवान घाटी में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ सोमवार रात झड़प के दौरान एक अधिकारी सहित भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। कई चीनी सैनिक भी मारे गए हैं।

चीन के विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारतीय और चीनी पक्ष बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने पर सहमत हैं। भारत और चीन के मेजर जनरल्स गलवान घाटी में स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को प्रेस कॉनफ्रेंस में कहा कि दोनों देशों के प्रतिनिधि बातचीत कर रहे हैं और विवाद को शांति से निपटाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि ये विवाद अब एक हिंसक रूप ले चुका है. वहीँ भारत चीन सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिकों पर सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप लगाया है।

भारत चीन सीमा पर हिंसक झड़प को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने भारतीय सैनिकों पर सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चीनी सैनिकों पर हमले का आरोप लगाया है।चीन-भारत सीमा विवाद गहराता जा रहा है.