चीन ने अवैध रूप से जापान के साथ किया ये काम, अब तो जहाजों से

चीन ने अब अवैध रूप से जापान में घुसना शुरू कर दिया है। जापान सरकार ने मंगलवार को विवादित पूर्वी चीन सागर द्वीपों से जापान के क्षेत्रीय जल में चीनी तट रक्षक जहाजों के प्रवेश पर चीन को आंख दिखा दी।

जापान ने मजबूत विरोध दर्ज कराया। शीर्ष सरकारी प्रवक्ता ने चीनी जहाजों से पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों के आसपास अपने क्षेत्रीय जल छोड़ने को कहा है। जापानी अधिकारियों ने कहा कि चीनी जहाजों ने तीसरे दिन बाहर जाने से इनकार कर दिया। चीनी जहाजों ने 11 अक्टूबर को जापानी प्रादेशिक जल में प्रवेश किया और दो दिन से अधिक समय तक वहां बने रहे।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जापानी मुख्य कैबिनेट सचिव कट्सुनोबु काटो ने कहा कि जापानी समुद्री सुरक्षा पोत जापान के क्षेत्रीय जल छोड़ने की मांग को दोहराते हैं।

मुख्य कैबिनेट सचिव काट्सुनोबु काटो ने कहा कि जापानी-नियंत्रित सेनकाकू द्वीपों के आसपास चीनी जहाजों की उपस्थिति अफसोसजनक है। काटो ने कहा कि जहाजों के पहली बार रविवार को क्षेत्र में चले जाने के बाद जापान ने कूटनीतिक माध्यमों से चीन के इस कदम का कड़ा विरोध किया।