चीन ने इस देश को दी ये खुली चेतावनी, कहा आने वाले दिनों में…

अपने भाषण में कहा कि इस समय पूरी दुनिया सौ साल में अभूतपूर्व बदलाव से गुजर रही है। बाहरी वातावरण में अधिकतर अनिश्चित और अस्थिर तत्व नजर आ रहे हैं।

 

अगले साल चीन 14वीं पंचवर्षीय योजना काल में प्रवेश करेगा और आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण का नया अभियान चलाएगा। इस दौरान अधिकाधिक जटिल सवाल सामने आएंगे।

अधिकारियों खासकर युवा अधिकारियों को राजनीतिक क्षमता, पड़ताल व अध्ययन की क्षमता, वैज्ञानिक फैसला लेने की क्षमता, सुधार में कठिन सवाल सुलझाने की क्षमता, आपात घटना से निपटने की क्षमता, आम लोगों के साथ कार्य करने की क्षमता और कार्य निष्पादन की क्षमता उन्नत करनी चाहिए।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 10 अक्तूबर को बल दिया कि व्यावहारिक सवाल हल करने की क्षमता की उन्नति वर्तमान जटिल परिस्थिति और कठिन कार्य को पूरा करने की नाजुक मांग है।

युवा अधिकारियों को साहसपूर्वक समस्या का सामना कर निरंतर कठिन सवालों का समाधान करना चाहिए। 10 अक्तूबर की सुबह उन्होंने सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पार्टी स्कूल में युवा अधिकारियों के प्रशिक्षण क्लास के उद्घाटन में भाग लेते हुए एक भाषण दिया।