चीन ने नेपाल को दिया ये बड़ा झटका, 7 जिलों पर किया…

नेपाल के यह सातों जिले तिब्बत बॉर्डर से सटे हैं और इन जिलों पर चीन का कब्जा तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि दारचुला और हुमला पड़ोसी जिले हैं.

 

जिस पर चीन की नज़र टिक गई है। इसके बाद बाकी के 5 जिले दूसरे छोर पर हैं और ये पांचों जिले गोरखा, रसुवा, सिंधुपालचौक, दोलखा और संखुवासभा एक-दूसरे के पड़ोसी जिले हैं। नेपाल के इन सारे जिलों पर चीन कब्जा का काम कर रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा दोलखा जिले में कब्जा का असर दिख रहा है.

एक तरफ नेपाली पीएम चीन के इशारे पर काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ चीन नेपाल के कई जिलों पर नज़रे गड़ाए बैठा है। ये सारी जानकारी नेपाल के पास है, बावजूद इसके ना तो नेपाली पीएम बोल रहे हैं और ना ही नेपाल में प्रशासनिक तौर पर कोई कदम उठाया जा रहा है।

हालांकि नेपाल के के कृषि मंत्रालय के सर्वेक्षण विभाग की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि चीन ने नेपाल के सात सीमावर्ती जिलों में फैले कई स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

चीन चाहे तो किसी भी दोस्त बता दे, लेकिन असल में वो किसी का नहीं है। भारत के साथ पहले से ही सीमा विवाद को लेकर उलझा चीन अब नेपाल को निशाने पर लेने लगा है।

वैसे भी एक कहावत है कि डायन भी 7 घर छोड़ कर हमला करती है। लेकिन ये डायन नहीं ड्रैगन है। ड्रैगन के निशाने पर तो कई देश हैं, अभी बारी है नेपाल की।

चीन की गोद में बैठकर नेपाल ने अपने सबसे भरोसेमंद दोस्त भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला है, लेकिन अब चीन ने उसी नेपाल की जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है।

 चीन इन दिनों अपने हर पड़ोसी देश के साथ सीमा विवाद को बहुत तेजी से बढ़ा रहा है। पहले भारत के साथ चीन का सीमा विवाद हुआ और अब नेपाल के साथ भी चालाक चीन ने चतुराई दिखा दी है।

खबर है कि नेपाल के सात जिलों की जमीन पर चीन कब्जा कर रहा है और इस काम में चीन बहुत तेजी भी दिखा रहा है, जिसके बाद से अब नेपाल में भी चीन के खिलाफ आवाज़ तेज़ होने लगी है।