चीन ने भारत को दी ये खुली धमकी, कहा युद्ध तो…

इस हिंसक झड़प के लिए भी चीन ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि शुरुआत भारत की तरफ से की गई थी। भारत विवादित क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहा है।

 

जिससे दोनों देशों के बीच हुआ समझौता खतरे में पड़ रहा है। चीन आगे कहता है कि भारत को ऐसा भ्रम है कि वह चीनी सेना को मात दे सकता है लेकिन यह सच नहीं है। पूरी दुनिया चीन की ताकत से परिचित है।

चीन भारत के इस रवैया के पीछे अमेरिका का दवाब बता रहा है। वह कहते हैं कि अमेरिका अपनी इंडो-पैसेफिक नीति के तहत भारत का इस्तेमाल कर रहा है। वह पिछली बार डोकलाम विवाद के समय भी साबित हुआ था।

चीन कहता है कि हम भारत से युद्ध नहीं चाहते हैं और इस विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहते हैं लेकिन चीन शांति की शर्त पर अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।सोमवार रात को भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए।

इस झड़प में चीन को भी भारी नुकसान हुआ है। कहा जा रहा है कि इसमें चीन के 43 सैनिक सैनिक घायल हुए हैं। मगर चीन की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्ठि नहीं की गई है। इस झड़प के अगले दिन चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि भारत को ऐसा भ्रम नहीं होना चाहिए कि उसकी सेना मजबूत हैं।

चीन के सरकारी ने लिखा है कि पिछले कुछ सालों से भारत का रवैया अमेरिका के दवाब में चीन के प्रति बदल रहा है। भारत लगातार चीन को उसका रहा है।