चीन ने भारत को दी ये बड़ी चेतावनी, कहा अगर अमेरिका के पास गए तो…

अगर भारत ऐसा सोच रहा है कि वह अमेरिका के साथ मिलकर चीन के खिलाफ कोई कदम उठाऐगा तो इसके परिणाम भारत को आर्थिक तौर पर बर्बाद कर देगें।

 

यह परिणाम कोरोना के इस दौर में बहुत घातक साबित हो सकते हैं। वह कहता हैं कि भारत के अंदर से आजकर राष्ट्रवाद की काफी आवाजे उठ रही है। जो उसकी सरकार को चीन के प्रति भड़का रही है। भारत को इसे बंद करना होगा नही तो इसके परिणाम घातक हो सकते है।

अखबार आगे कहता है कि अगर भारत अमेरिका का मोहरा बनता है और चीन के खिलाफ जाता है तो इसका भारत को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को विनाशकारी झटका लगेगा। जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बता दें इससे पहले अमेरिका ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच कहा था कि वह मध्यस्थता के लिए तैयार है। जिसे दोनों देशों की सरकार ने ठुकरा दिया था। चीन और भारत ने कहा था कि इसके लिए उन्हें किसी तीसरे पक्ष की कोई जरुरत नहीं है। दोनों देश इस मुद्दे को खुद सुलझा सकते हैं।

भारत और चीन के सीमा पर इस समय तनाव है। ऐसे में चीन ने भारत को एक बार फिर चेतवनी दी है। चीन से इस बार भारत और अमेरिकी संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा है .

भारत को इस समय चीन और अमेरिका के बीच कोल्ड वॉर वाली स्थिति से दूर रहना चाहिए। वह अगर अमेरिका के कहने पर चीन के खिलाफ कुछ भी करता है तो इसके परिणाण अच्छे नहीं होंगे।

बता दें चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स में लिखा है कि ऐसा लग रहा है कि भारत चीन और अमेरिका के बीच छिड़े कोल्ड वॉर का फायदा उठाना चाहता है।