चीन ने भारत को दी ये बड़ी धमकी, कहा कर देंगे टुकड़े…इस बार तो…

इंडिया टुडे ने ताइवान के विदेश मंत्री जोसफ वू का इंटरव्यू किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान कभी चीन का हिस्सा नहीं रहा।  उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ताइवान के अस्तित्व को स्वीकार करने की भी अपील की थी।

इसके बाद भारत में चीन के दूतावास ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि ताइवान को मंच दिए जाने से वन-चाइना पॉलिसी का उल्लंघन हुआ है।

ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू शिजिन ने ट्वीट किया है, ‘भारत की सामाजिक ताकतें ताइवान के मुद्दे पर खेल रही हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि हम उत्तरपूर्व भारत में अलगाववादी ताकतों का समर्थन कर सकते हैं और सिक्किम को अलग कर सकते हैं। इन तरीकों से हम जवाबी कदम उठा सकते हैं। भारतीय राष्ट्रवादियों को अपने बारे में सोचना चाहिए। उनका देश नाजुक है।’

पिछले कुछ वक्त में भारत के अंदर ताइवान को बढ़ते समर्थन को देखकर चीन बुरी तरह से गुस्सा गया है। पहले ताइवान के नैशनल डे में भारतीय के शरीक होने से बौखलाए चीन ने अब यहां के मीडिया पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

साथ ही, भारत को तोड़ने की उसकी मंशा भी सामने आने लगी है। ताइवान के विदेश मंत्री का भारतीय चैनल ने इंटरव्यू किया तो चीन के प्रॉपगैंडा अखबार ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने सीधी धमकी दी है कि ऐसा रहा तो चीन उत्तरपूर्व को भारत से अलग करने की कार्रवाई कर सकता है।