चीन ने अमेरिका को दी ये खुली धमकी, कहा बर्बाद कर देंगे पूरा…

तो वहीं चीन ने अमेर‍िका के इन आरोपों को गलत बताया है। इससे पहले जुलाई में अमेरिका के न्‍याय विभाग ने बताया था कि एफबीआई ने तीन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

 

इन तीनों पर पर वीजा के लिए आवेदन करते समय चीनी सेना के सदस्‍यता की जानकारी को छिपाने के आरोप हैं। अमेरिका ने बीते महीने चीन के एक हजार नागरिकों का वीजा समाप्त कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले 14 सितंबर को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीनी यात्रा को अपने नागरिकों को चेतावनी दी है। अमेरिका की तरफ से नागिरकों से कहा गया है कि चीन सरकार अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले सकती है और उनके बाहर जाने पर रोक लगा सकती है।

चीन ऐसा इसलिए करना चाहता है ताकि वह विदेशी सरकारों के साथ मोलतोल सके। अमेरिका में चीन के दूतावास ने अभी तक इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

एक अमेरकी अखबार ने यह जानकारी दी है। अखबार की तरफ से कहा गया है कि चीनी अधिकारियों ने अमेरिकी सरकार के अधिकारियों को इस संबंध में कई बार चेतावनी दी है।

चीन ने कहा कि अमेरिका को चीनी अधिकारियों के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट में चल रहे मुकदमे को खत्‍म कर देना चाहिए। आग चीन ने कहा कि नहीं तो अमेरिकी नागरिक चीनी कानूनों के उल्‍लंघन के आरोप में दोषी पाए जा सकते हैं।

दुनिया के कई देशों के साथ चीन विवाद चल रहा है। अब अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के चीनी सेना जुड़े विद्वानों के खिलाफ मामला चलाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। चीन ने अमेरिका को धमकी दी है कि वह देश में रहे रहे अमेरिकी नागरिकों को ह‍िरासत में ले सकता है।