जंग के लिए इस देश को उकसा रहा चीन, दागी मिसाइल

चीन शेंकाकू द्वीप पर अपना दावा जताता है। इससे पहले भी चीन के युद्धपोत इस इलाके में घुसपैठ कर चुके हैं। मामला अक्टूबर का है, जब जापान की आपत्ति के बाद भी चीनी युद्धपोत करीब 50 घंटे तक जापान की जमसीमा में मौजूद रहे थे। बाद में जापान के रक्षामंत्री नोबुओ किशी ने चीन की घुसपैठ को लेकर चिंता जताते हुए उसे रोकने का अनुरोध किया था।

हालंकि एक बार फिर चीन ने घुसपैठ कर स्पष्ट कर दिया कि उसने जापान के अनुरोध को भुला दिया है और घुसपैठ की अपनी आदत को बदलने वाला नहीं है। गौरतलब है कि चीनी जहाजों ने इस साल जापान की समुद्री सीमा पर कई बार घुसपैठ किया। इस बाबत उसपर 24 मामले दर्ज किये गए।

रिपोर्टर्स के मुताबिक, चीन की नौसेना के दो युद्धपोत शनिवार को जापान की जलसीमा में शेंकाकू द्वीप के नजदीक घुसपैठ करते देखें गए। जापानी तटरक्षकों ने जैसे ही चीनी युद्धपोतों को घुसपैठ करते देखा, उन्हें चेतावनी दी।

जापान ने चीनी नौसेना की इस हरकत पर आपत्ति जताते हुए उनसे तत्काल वापस लौट जाने को कहा। जिसके बाद चीन के दोनों युद्धपोत जापान सीमा से लौट गए।

चीन अपने पड़ोसी देशों की जमीन और समुद्र दोनों ही क्षेत्रों में लगातार सीमा पार कर विस्तारवादी रणनीति में जुटा हुआ है। चीन के इसी रवैए के चलते भारत के साथ लद्दाख में उसका सीमा तनाव जारी है।

साऊथ चाइना सी में भी अमेरिका समेत अन्य देशों से चीन की ठनाठनी चल रही है। इन सब के बीच, जानकारी मिल रही है कि चीनी नौसेना के युद्धपोत जापान की जलसीमा में भी प्रवेश हुए। हालंकि जब जापान ने उन्हें वापस लौटने को कहा, तब जाकर उन्होंने अपने युद्धपोतों को वापस लिया।