चीन ने मस्जिद तोड़कर बनाया पब्लिक टॉयलेट, जानकर पाकिस्तान के उड़े होश , करने जा रहा…

अतुश सुंथग गांव के उइगर मुस्लिम कमेटी के चीफ के मुताबिक, गांव में सभी घर में टॉयलेट पहले से ही हैं। यहां पर घूमने के लिए बहुत कम टूरिस्ट आते हैं।

 

ऐसे में तोकुल मस्जिद की जमीन पर टॉयलेट बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। इस गांव में तोड़ी गई दूसरी मस्जिद की जगह एक ऐसा स्टोर खोला गया है जिसमें शराब और सिगरेट बेची जाती है।

जबकि, इन दोनों चीजों के इस्तेमाल पर इस्लाम में मनाही है। मस्जिदों को तोड़ने और उनकी जगह नई इमारतें बनाने के काम में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोग शामिल होते हैं।

आरएफए के मुताबिक, यह सबकुछ 2016 में मस्जिदों में सुधार करने के लिए शुरू किए गए सरकारी अभियान के तहत किया जा रहा है। सरकार इसकी आड़ में बड़े पैमाने पर मस्जिदों, दरगाहों और कब्रिस्तानों को तोड़ रही है।

जिस जगह सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है, वहां पहले तोकुल मस्जिद थी। रेडियो फ्री एशिया (आरएफए ) ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है।

चीन के मुस्लिम बहुल शिनजियांग राज्य में उइगर मुसलमानों पर सरकार का जुल्म बढ़ता जा रहा है। सरकार उनकी मस्जिदें गिरा रही है। शिनजियांग के अतुश सुंथग गांव में मस्जिद को तोड़कर पब्लिक टॉयलेट बनाया गया है। दो साल पहले तक इस गांव में 3 मस्जिदें थीं। इनमें से तोकुल और अजना मस्जिद गिरा दी गई हैं।