चीन और पाकिस्तान ने मिलकर किया भारत के साथ …बनाया गया…

भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत को कुल 192 बैलट वोट्स में से 184 वोट प्राप्त हुए हैं। भारत को मिली बड़ी जीत के बाद टीएस तिरुमूर्ति ने खुशी जताई है। गौर करने वाली बात ये है कि चीन और पाकिस्तान सहित 55 सदस्यीय एशिया-प्रशांत समूह ने भारत की उम्मीदवारी का समर्थन किया था।

चीन और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत के साथ ही आयरलैंड, मेक्सिको और नॉर्वे को भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनाया गया है।

भारत आठवीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बन गया है। भारत को बुधवार को 2021-22 कार्यकाल के लिए एशिया-प्रशांत श्रेणी से अस्थायी सदस्य चुना गया है। इस सीट के लिए भारत एक मात्र उम्मीदवार था।