चिकन से फैल सकती है ये बीमारी, आधी दुनिया हो सकती है तबाह

ग्रेगर ने बताया कि चिकन फार्म्स से निकलने वाला वायरस इतना खतरनाक हो सकता है कि इससे आधी दुनिया को खतरा हो सकता है या आधी दुनिया तबाह हो सकती है।

 

हालांकि, वैज्ञानिक माइकल ग्रेगर की ‘भविष्यवाणी’ से जुड़े कोई सबूत सामने नहीं आए हैं और ना ही किसी अन्य वैज्ञानिक ने उनके दावे की पुष्टि की है।
लेकिन वैज्ञानिक माइकल ने बताया कि मनुष्यों का जीवों से करीबी संबंध ही उनकी जिंदगी के लिए खतरा पैदा कर रहा है। अब तक की जानकारी के आधार पर ऐसा समझा जाता है कि कोविड-19 चमगादड़ या किसी अन्य जीव से मनुष्यों में फैला।

मनुष्यों को केवल वेज खाने की सलाह देने वाले माइकल ग्रेगर ने अपनी नई पुस्तक ‘महामारी के दौरान खुद को कैसे बचाएं’ (How To Survive A Pandemic) में बताया कि बड़े पैमाने पर चिकन फार्मिंग होने से खतरा बढ़ गया है।

यूएसए के एक लोकप्रिय वैज्ञानिक ने हैरान करने वाली चेतावनी दी है। शोधकर्ता माइकल ग्रेगर ने विश्व को चेतावनी देते हुए कहा है कि चिकन फार्म्स से ऐसे वायरस निकल सकते हैं जिससे कोविड-19 से भी बड़ी महामारी फैल सकती है।