Chhath Pooja: सीएम नीतीश कुमार ने दी देशवासियों को छठ पूजा की बधाई

लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो गया है, लोगों में इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की तिथि तक भगवान सूर्यदेव की अटल आस्था का पर्व छठ पूजा मनाया जाता है। नहाय-खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत होती है, चार दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है।

Related image

लोक आस्था का पर्व छठ
सीएम नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के इस पर्व पर राज्य और देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का त्योहार है। इसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान सूर्य को अर्घ देते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है।

छठ की पूजा बेहद कठिन
सूर्य की आराधना का पर्व है छठ

आपको बता दें कि छठ पर्व मूलत: सूर्य की आराधना का पर्व है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। हिंदू धर्म के देवताओं की सूची में सूर्य ही एक मात्र देवता है जिन्हें मूर्त रूप में देखा जा सकता है। बाकी सभी देवताओं को कल्पना के आधार पर आकार दिया गया है।

मान्यता
सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की

ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य देव की पूजा शुरू की और इसके बाद से यह पर्व आज तक मनाया जा रहा है। वैसे कुछ कथाओं में पांडवों की पत्नी द्रोपदी द्वारा सूर्य की पूजा करने की बात का भी वर्णन है

आज नहाय-खाय है
ये है कार्यक्रम

आज नहाय-खाय है ,इस दौरान चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी ग्रहण किया जाता है खरना सोमवार को है। इस दिन गुड़ व चावल की विशेष खीर बनाई जाती है।तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य और चौथे दिन उदय होते ही सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही पर्व का समापन हो जाता है।