लगभग सभी राज्यों के स्कूलों में होगा चन्द्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण

आज चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग (chandrayaan 3 landing) होगी। मध्य प्रदेश के सभी विद्यालयों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव दिखाया जाएगा। इस सिलसिले में लोक शिक्षा संचनालय ने आदेश जारी किए है।

सभी जिला शिक्षा अफसरों को निर्देश दिए गए है। शाम 5:30 से 6:30 बजे तक विशेष सभा आयोजित कर लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। इधर, उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष भस्म आरती की गई है।

लोक शिक्षा संचनालय ने सभी विद्यालयों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संपर्क करने निर्देश दिये है। जो विद्यार्थी 23 अगस्त को लाइव स्ट्रीमिंग ना देख पाए, उन्हें अगले दिन रिकॉर्डिंग दिखाने का निर्देश दिया है। बच्चों को अब तक के चंद्रायन एवं आज की लाइव लैंडिंग दिखाया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के उत्सव में आम लोग भी सम्मिलित हो सकेंगे।

वहीं आंचलिक विज्ञान केंद्र में कार्यक्रम आयोजित होगा। चंद्र इमेजरी इंटरैक्टिव के जरिए चंद्रयान 3 मिशन की लैंडिंग साइट का टूर एवं इंटरैक्टिव सत्र होगा। चंद्रयान 3 लैंडर के सॉफ्ट-लैंडिंग पर विशेषज्ञ गहन विश्लेषण, व्याख्या एवं प्रश्नोत्तरी का सत्र आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 से 7:00 बजे तक होगा।

इधर बुधवार को महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की कामयाब लैंडिंग के लिए विशेष भस्म आरती की गई। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 23 अगस्त को तकरीबन 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं भक्तों में भी इसे लेकर बहुत उत्साह दिखाई दिया। भक्त भी अपने हाथों में फोटो लेकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित हुए।