Chandrayaan-2 चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कराने के लिए तैयार, मोदी ने किया यह ट्वीट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज Chandrayaan-2 को चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश कराने के लिए तैयार है इसरो के वैज्ञानिक आज दोपहर 12.30 से 01.30 बजे के बीच चंद्रयान-2 को चांद की कक्षा LBN#2 में पहुंचाएंगे चंद्रयान-2 चांद के चारों ओर 121 किमी की एपोजी (चांद से कम दूरी)  4303 किमी की पेरीजी (चांद से ज्यादा दूरी) वाली दूसरी अंडाकार कक्षा में अगले सात दिनों तक घूमेगा वहीं इसके बाद 28 अगस्त को चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा

इसरो वैज्ञानिकों द्वारा इससे पहले 20 अगस्त यानी कि बीते कल मंगलवार को चंद्रयान-2 को चांद की पहली कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाया गया था चंद्रयान-2 इस कक्षा में 118 किमी की एपोजी  18078 किमी की पेरीजी वाली अंडाकार कक्षा में वैसे घूम रहा है जो कि आज दोपहर बदल जाएगा इसरो वैज्ञानिकों द्वारा मंगलवार को चंद्रयान की गति को 10.98 किमी प्रति सेकंड से घटाकर करीब 1.98 किमी प्रति सेकंड किया गया था चंद्रयान-2 की गति में 90 प्रतिशत की कमी इसलिए भी की गई थी ताकि वह चांद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के असर में आकर चांद से ही न टकरा जाए 20 अगस्त यानी कि मंगलवार को चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का प्रवेश कराना इसरो वैज्ञानिकों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहाहालांकि, हमारे वैज्ञानिकों ने इसे बेहद कुशलता  सटीकता के साथ खत्म किया

इस बात से हर कोई वाक़िफ़ है कि 7 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा वहीं चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केन्द्र से रॉकेट बाहुबली के जरिए प्र‍क्षेपित किया था  इससे पहले 14 अगस्त को चंद्रयान-2 को ट्रांस लूनर ऑर्बिट में डाला था वहीं अब उम्मीद जताई जा रही है कि 7 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग को लाइव देखेंगे इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामना भी दी थी